Big Breaking News: Jammu पुलिस ने बस स्टैंड से बड़ी खेप पकड़ी

Saturday, Aug 10, 2024-02:05 PM (IST)

जम्मू ( रविंदर ) : आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर शहर में पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसी के तहत पुलिस द्वारा जगह - जगह छानबीन की जा रही है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि एडीजीपी के नेतृत्व में पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान एक बड़ी खेप बरामद की है। जम्मू बस स्टैंड से पुलिस द्वारा एक युवक को 33 किलो की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि सीमांत क्षेत्र से जम्मू व पंजाब पहुंचाने का प्रयास कर रहे एक तस्कर को 33 किलो हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद हैरोइन की कीमत 33 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान ए.डी.जी.पी. आनंद जैन ने बताया कि जम्मू बस स्टैंड से नशे की यह खेप बरामद की गई है। बस स्टैंड पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 संदिग्ध व्यक्ति बैग में संदिग्ध सामान लेकर अखनूर से जम्मू की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 26 पैकेटों में 33 किलो हैरोइन बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह एक उमदा किस्म की हैरोइन है जिसकी कीमत 33 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपए हो सकती है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब का निवासी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है, जिसके चलते पुलिस द्वारा उसकी पहचान छिपाई जा रही है। आरोपी के नाबालिग होने बारे ए.डी.जी.पी. से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। यह भी माना जा रहा है कि आरोपी यह खेप पंजाब लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ेंः Baramulla: पुलिस ने किया तिरंग रैली का आयोजन, युवकों ने लिया भाग


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News