Railways Big Relief: रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA के बाद अब KMA में तगड़ी बढ़ोतरी
Thursday, Mar 19, 2026-04:51 PM (IST)
जम्मू डेस्क : भारतीय रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ के लिए यह साल राहत और खुशखबरी लेकर आया है। महंगाई भत्ता (DA) 50% तक पहुंचने के बाद रेल मंत्रालय ने अब किलोमीटर अलाउंस (KMA) में भी 25% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला रेल मंत्रालय द्वारा ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया।
जानकारी के अनुसार, अभी आधिकारिक आदेश (सर्कुलर) जारी होना बाकी है, जो जल्द ही आ सकता है। नियम के अनुसार, DA 50% पार होने पर अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की जाती है। इस बढ़ोतरी से लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और गार्ड्स की कमाई में अच्छा इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर, मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट को अब ₹530 की जगह करीब ₹662 प्रति 100 किमी मिलेंगे, जबकि ALP को ₹376 की जगह करीब ₹470 मिलेंगे।
शिव गोपाल मिश्रा ने इसे कर्मचारियों की एकता और लंबे संघर्ष की जीत बताया। इस फैसले से रेलवे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
