कश्मीर घूमने का शानदार मौका! Railway ने विस्टाडोम की अवधि बढ़ाई....चलते-चलते देखें पहाड़, झरने और बादल

Friday, Feb 27, 2026-12:31 PM (IST)

श्रीनगर/जम्मू ( तनवीर)  :  रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने कश्मीर घाटी में संचालित विस्टाडोम स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। यह विस्तार 4 मार्च 2026 से 2 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा।

किन ट्रेनों की अवधि बढ़ी?

ट्रेन संख्या 04688 — बडगाम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा

ट्रेन संख्या 04687 — श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बडगाम

दोनों ट्रेनें रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संचालित होंगी। पहले इनकी अधिसूचित अवधि 3 मार्च 2026 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इस दौरान कुल 102 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

पर्यटन और श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

विस्टाडोम कोच अपनी बड़ी कांच की खिड़कियों और पारदर्शी छत के लिए प्रसिद्ध हैं, जिससे यात्री कश्मीर घाटी के मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इस फैसले से घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें।

पर्यटकों और श्रद्धालुओं को होगा लाभ

विस्टाडोम कोच अपनी बड़ी कांच की खिड़कियों और पारदर्शी छत के लिए जाने जाते हैं, जिससे यात्री कश्मीर घाटी के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इस निर्णय से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से समय-सारिणी और ठहराव संबंधी जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी लेने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News