चैत्र नवरात्रि: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, Maa Vaishno Devi दरबार में उमड़ा जनसैलाब

Thursday, Mar 19, 2026-10:47 AM (IST)

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी कटड़ा और भवन क्षेत्र में हल्की बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन इससे भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई। बारिश के बीच भी श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारों के साथ लगातार भवन की ओर बढ़ते नजर आए। खराब मौसम के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

माता रानी के भवन को इस खास मौके पर विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और मनमोहक वातावरण बना हुआ है। इस दिव्य सजावट का श्रद्धालु भरपूर आनंद ले रहे हैं और इसे अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी भक्त सुचारु रूप से दर्शन कर सकें।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News