भारत लौटेंगे भगवान बुद्ध के अवशेष, उपराज्यपाल Manoj Sinha पहुंचे रूस

Friday, Oct 17, 2025-07:47 PM (IST)

 श्रीनगर/जम्मू (उदय) :  जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेने के लिए शुक्रवार को रूस पहुंच गए। वहां पर उनका भारतीय अधिकारियों एवं रूस के अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा वीरवार देर रात एक प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करते हुए रूस रवाना हुए थे।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट सांझा करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वह रूस के अलिस्टा, कलमाकिया पहुंच गए हैं। यहां पर उन्हें भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उपराज्यपाल ने आगे कहा कि उनकी बाटू सरगेविच खसिकोव प्रमुख रिपब्लिक कलमाकिया के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ वह कलमाकिया के बौद्ध प्रमुख शाजिन लामा, प्रमुख लामा और स्थानीय श्रद्धालुओं से भी बातचीत करेंगे। 

PunjabKesari

रूस पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अलिस्टा, कलमाकिया एक सप्ताह तक चलने वाली प्रदर्शनी में भाग लेंगे और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष को वापस भारत लेकर आएंगे। गौरतलब है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार देर रात अपने रूस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी सांझा की थी कि वह भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष वापस भारत लाने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और इसके लिए उन्हांने इस पुनीत कार्य का अवसर प्रदान करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया था।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News