Jammu में दिखेगा खूबसूरत नजारा, Mata Vaishno Devi के दर्शन करने वाले भी उठाएंगे लाभ
Wednesday, Feb 19, 2025-03:42 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू के लोगों, माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं, जम्मू-कश्मीर घूमने आने वाले सैलानियों और पर्यटकों को जल्द ही एक बहुत ही सुंदर तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, जम्मू में बैसाखी के त्योहार तक पानी से पूरी तरह भरी हुई आर्टिफिशियल झील तैयार हो जाएगी।
यह भी पढ़ेंः एक साथ 7 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया
जानकारी के अनुसार यह आर्टिफिशियल झील बहुत ही खूबसूरत होगी। इसका नजारा जम्मू के लोग, माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं सहित जम्मू-कश्मीर घूमने आने वाले सैलानी और पर्यटक ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि आर्टिफिशियल झील का काम लगभग 94% तक पूरा हो चुका है। इसे जल्द ही पूरा भी कर लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बैसाखी तक इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Police Custody में युवक की मौत के बाद मच गया हड़कंप, जारी हुए सख्त आदेश
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आर्टिफिशियल झील का काम बस लगभग पूरा ही हो चुका है। तवी के दोनों किनारों का काम मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। सिंचाई विभाग ने भी बैराज बनाने का काम पूरा कर लिया है। आपको बता दें कि आर्टिफिशियल झील गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर बनाए जा रहे तवी रिवर फ्रंट के साथ तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir : इन इलाकों में 30 घंटों तक नहीं आएगा पानी, जारी हुआ Notice
आर्टिफिशियल झील के लिए तवी नदी में सभी बैराजों को बंद करके उसमें आर्टिफिशियल झील का पानी भरा जाएगा। यह पानी तवी पुल से लेकर भगवती नगर के बीच जमा किया जाएगा। साथ ही तवी पुल से लेकर भगवती नगर के बीच किनारों और आसपास शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, पी.वी.आर. आदि बिल्डिंगें भी बनाई जाएंगी जिससे लोगों के मनोरंजन में और चार चांद लगेंगे। ये सभी इमारतें लगभग 2000 से 2500 करोड़ तक की लागत के साथ बनेंगी।
यह भी पढ़ेंः खत्म हो जाएगी नदियां! Zero Level से नीचे बह रहा पानी
वॉटर स्पोर्ट्स का भी ले सकेंगे आनंद
इस आर्टिफिशियल झील में लोगों को वॉटर स्पोर्ट्स की भी सुविधा मिलेगी। इसके चलते नजारे के साथ-साथ लोगों को कुछ एक्टिविटी भी करने को मिलेगी। साथ ही इसके आसपास के इलाकों में हरित वातावरण होगा। इसके साथ ही उन्हें शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेप्लेक्स आदि का भी लुत्फ उठाने को मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, देखें मौके की Video
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here