J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की सम्भावना
Sunday, Jan 19, 2025-06:40 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर में अभी हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद ठंड में और बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है और कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो रही है। गुलमर्ग, जो बर्फ से लदा हुआ है, घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 20-23 जनवरी के बीच हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।
ये भी पढ़ेंः यात्रीगण ध्यान दें !... Katra से Srinagar जाने वाली Train पर बड़ी खबर, Railway ने बढ़ाया एक ओर कदम
जम्मू में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि आसमान में बादल बने हुए हैं। गत वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद मौसम शुष्क रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि अनंतनाग के पहलगाम में तापमान में सुधार देखा गया।
ये भी पढ़ेंः J&K की इस Road पर वाहनों को लगी Brake, आना-जाना Totally बंद
कश्मीर के अन्य हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में शून्य से 2.5 डिग्री, कोकरनाग में शून्य से 2.8 डिग्री, और कुपवाड़ा में शून्य से 1.3 डिग्री कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here