Rajouri में Pakistan की दोहरी साजिश! LoC पर घुसपैठिया और 3 ड्रोन दिखे, Army ने दिया करारा जवाब

Friday, Aug 28, 2026-03:51 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आता। आए दिन सीमा पार से ड्रोन दिखने की सूचनाएं आती रहती हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला राजौरी जिले से सामने आया है। राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय सेना के जवानों द्वारा नाकाम कर दिया गया। आपको बता दें कि एक नहीं ब्लकि 3 पाकिस्तानी ड्रोनों ने सीमा पार करने की यानि कि घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिसे नाकाम कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने राजौरी के नौशहरा सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की एक संदिग्ध कोशिश को नाकाम कर दिया। खबरों के मुताबिक, तीन ड्रोन ने रुमलिधारा के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की, जिसके बाद सेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए ड्रोन-रोधी कार्रवाई की। इन ड्रोनों को प्रभावी ढंग से रोका गया और उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल के उस पार वापस लौटने पर मजबूर कर दिया गया। यह घटना भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों को दिखाती है, जहां भारतीय सैनिक हवाई खतरों और घुसपैठ या निगरानी की संभावित कोशिशों के खिलाफ चौबीसों घंटे नज़र रखे हुए हैं।

घुसपैठिए को भी खदेड़ा

इतना ही नहीं गत रात भी एक पाकिस्तानी घुसपैठिए द्वारा सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की गई थी जिसे भी नाकाम कर दिया गया। गौरतलब है कि नौशहरा के अंतर्गत आने वाले 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड क्षेत्र के रूमीधारा में सीमा पर लगी कटीली बाड़ (फेंस) के पास सेना की एक आरटी कॉलम पोस्ट (RT Column Post) तैनात थी। इसी दौरान मुस्तैद जवानों को पीठ पर भारी बैग टांगे (Backpack) एक संदिग्ध आतंकवादी की हरकत दिखाई दी। सैनिकों ने देखा कि संदिग्ध घुसपैठिया कंटीली बाड़ और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के बीच के क्षेत्र में रेंगते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधि को भांपते ही सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख घबराए आतंकवादी ने भी खुद को बचाने के लिए सेना पर दो राउंड फायर किए। इसके बाद आतंकी के भागने या छिपने के अंदेशे के चलते इलाके में हाई अलर्ट है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए