15 अगस्त को लेकर J&K में High Alert, लखनपुर से Uri तक ताबड़तोड़ Checking
Wednesday, Aug 12, 2026-12:27 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): पूरे भारतवर्ष में आजादी का जशन यानि 15 अगस्त 2026 बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं इस 15 अगस्त को 80वीं वर्षगांठ के रूप में भारत में आजादी का जशन मनाया जाएगा। वहीं अगर हम जम्मू कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश की बात करें तो यहां भी 15 अगस्त को लेकर काफी ज्यादा तैयारी जोरों से चल रही है। सरकार हो या प्रशासन हो वह तैयारी में जुटा हुआ है।

इसी तरह अगर हम बात करें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तो वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता क्योंकि वह नहीं चाहता कि भारत में अमन और शांति बनी रहे। इसलिए देशवासी 15 अगस्त को बड़ी धूमधाम से मनाएं, इसमें पाकिस्तान द्वारा कोई भी बाधा ना आए इसके लिए भारत की सभी सुरक्षा एजेंसियां इस समय हाई अलर्ट और रेड अलर्ट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी हुई है।
जम्मू शहर में भी SOG की टीम हो, जम्मू कश्मीर पुलिस हो और अन्य सिक्योरिटी एजेंसी हो वह हाई अलर्ट पर हैं। लखनपुर से जम्मू और जम्मू से लेकर कश्मीर के उरी तक नेशनल हाईवे 44 को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। हर जगह नाके लगाकर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चेकिंग कर रही हैं। एक-एक गाड़ी की पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति और ना ही कोई ऐसी संदिग्ध चीज हो जो हमारे 15 अगस्त के जशन को खराब कर पाए। इसीलिए जम्मू शहर में SOG के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस नाके लगाकर हर गाड़ी की तलाशी ले रहे हैं।
वहीं जम्मू के इंदिरा चौक में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस और एस.ओ.जी. ने मिलकर एक नाका लगाया जिसके दौरान सभी गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान दस्तावेज तक खंगाले गए और सबसे आधार कार्ड, पहचान पत्र तक पूछे गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
