Breaking: जम्मू के इस इलाके में आंतकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

Sunday, Aug 11, 2024-12:35 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला किश्तवाड़ के पद्दार बटम ब्रिज पर आंतकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हो रही है। सेना की ओर तलाशी अभियान जारी है। आगे इसके बारे में और जानकारी दी जाएगी। वहीं आपको बता दें कि गोलीबारी की वजह से मचैल यात्रा रास्ते में रोकी दी गई है। 

बता दें कि शनिवार दोपहर अनंतनाग जिले के गगरमांडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।  मुठभेड़ में घायल हुए दो जवान शहीद हो गए हैं गोलीबारी में 3 अन्य जवान घायल हुए,जिन्हें इलाज के लिए लेजाया गया है। चल रहे ऑपरेशन में आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध, हताश और लापरवाह गोलीबारी के कारण दो नागरिक भी घायल हुए थे। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

 


News Editor

Urmila

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News