JK Breaking : भाजपा ने जारी की Election in-charge की List, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Wednesday, Aug 21, 2024-11:07 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने माधव और रेड्डी को जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह भी पढ़ें :  अवैध बिल्डिंगों पर CEO का सख्त एक्शन, आने वाले दिनों में भी चलेगा पीला पंजा

कौन हैं राम माधव जिन्हें बनाया गया प्रभारी

जानकारी के अनुसार माधव ने 2014-20 के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्य किया था। उन्हें जम्मू-कश्मीर, असम और भारत के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के राजनीतिक मामलों का प्रभारी बनाया गया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भाजपा में आए राम माधव की जम्मू-कश्मीर में भी अहम भूमिका रही है। वहीं भाजपा और पीपुल्स डैमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) की गठबंधन सरकार बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस गठबंधन सरकार में मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री बने थे और भाजपा को उप-मुख्यमंत्री का पद मिला था। देश में 2019 में हुए आम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद नड्डा को जब अध्यक्ष बनाया गया था, तब उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में माधव को शामिल नहीं किया था। वर्तमान में माधव इंडिया फाउंडेशन नामक थिंक टैंक के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें :  रंगे हाथों रिश्वत लेता सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, ACB ने इस तरह बिछाया था जाल

10 सालों बाद हो रहे विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए 3 चरण में चुनाव होंगे। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 4 अक्तूबर को घोषित किए  जाएंगे। इस पूर्ववर्ती राज्य में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद लगभग एक दशक बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर जबकि दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 26 और 40 सीटों पर मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 के नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में हुआ था। तब यह एक राज्य था और लद्दाख इसका हिस्सा था।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News