खामेनेई की हत्या के बाद J&K में हालात तनावपूर्ण, कई इलाकों में High Alert जारी, पढ़ें...

Monday, Mar 02, 2026-01:24 PM (IST)

किश्तवाड़ ( पारुल दुबे ) :  ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद, जम्मू और कश्मीर के कई जिलों और इलाकों में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कई इलाकों से  विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। घाटी के कई इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर ईरान के समर्थन में नारे लगाए और अमरीका व इज़राइल के खिलाफ गुस्सा जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटी के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर लाल चौक सहित कई संवेदनशील इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की। प्रदर्शन अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण रहे लेकिन प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की है।

दूसरी तरफ अगर डोडा किश्तवाड़ की बात करें तो यहां पर भी माहौल तनावपूर्ण बन हुआ है। डोडा सीरत कमेटी ने आज डोडा बंद का आह्वान किया है। इस आह्वान पर, एक खास समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, और शहर के कुछ हिस्सों में बंद का असर देखा गया।

हालांकि, सरकारी ऑफिस और दूसरी सरकारी संस्थाएं खुली रहीं। जरूरी सेवाएं ठीक से चलती रहीं, और गाड़ियों की आवाजाही हमेशा की तरह जारी रही।
सुरक्षा के नजरिए से, हर खास जगह पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण और कंट्रोल में है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News