Amarnath Breaking : गुफा के पास दिखा जंगली जानवर, मौके पर मची अफरा-तफरी

Thursday, Jul 02, 2026-12:47 PM (IST)

बालटाल(मीर आफताब): अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से यानि कल से शुरू होने जा रही है। इसी के चलते जम्मू से यात्रा का पहला जत्था भी रवाना हो चुका है। ऐसे में अमरनाथ गुफा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पवित्र अमरनाथ गुफा के पास लंगर में एक भूरा भालू देखा गया। इससे लंगर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार भालू दिखने की सूचना वन्यजीव विभाग को दी गई लेकिन जब तक वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची, भालू जंगल की ओर भाग गया था। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। आपको यह बताना जरूरी है कि आसपास का इलाका वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी का हिस्सा है, जहां कई जंगली जानवर पाए जाते हैं। वहीं फिलहाल वन्यजीव विभाग द्वारा भालू की तलाश अभी भी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News