Jammu Kashmir के क्रिकेटर ने किया नाम रोशन, Team India में किया International ODI Debut

Thursday, Oct 01, 2026-10:49 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के नरवा, शीरी निवासी औकिब नबी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शीरी मार्केट में स्थानीय लोगों ने खुशी मनाते हुए जश्न मनाया।

औकिब नबी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने पर शीरी के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र और कश्मीर के लिए गर्व का क्षण बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अपने क्षेत्र के एक युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम की जर्सी में अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलते देखना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।

इस अवसर पर शीरी मार्केट में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की और औकिब नबी को उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर हार्दिक बधाई दी। स्थानीय लोगों ने औकिब नबी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। औकिब नबी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर पूरे कश्मीर की ओर से हार्दिक बधाई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News