Anantnag Rajouri Election LIVE : शाम 5 बजे तक इतने लोगों ने डाला अपना वोट

5/25/2024 5:47:51 PM

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक 51.35% मतदान हुआ है।

विधानसभा क्षेत्रों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

अनंतनाग जिले में

 

अनंतनाग : 31.21%

अनंतनाग पश्चिम : 34.65%

देवसर : 41.50%

डीएचपोरा : 55.00%

डूरू : 45.21%

कोकरनाग : 50.00%

कुलगाम : 31.99%

पहलगाम : 55.63%

शंगुस-अनंतनाग पूर्व : 41.94%

बिजबिहाड़ा : 42.40%

जैनपोरा : 39.40%

 

राजौरी जिले में

 

राजौरी : 67.09%

बुद्धल : 64.91%

सुरनकोट : 62.95%

पुंछ हवेली : 64.19%

मेंढर : 64.69%

थानामंडी : 65.34% 

नौशेरा : 65.47%

 

कुल प्रतिशत : 51.35%

 

 

दोपहर 3 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर सुबह से मतदान चल रहा है। दोपहर 3 बजे तक इस सीट पर 44.41% मतदान हुआ है।

 

विधानसभा क्षेत्रों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

अनंतनाग जिले में

 

अनंतनाग : 26.34%

अनंतनाग पश्चिम : 30.11%

देवसर : 36.00%

डीएचपोरा : 49.40%

डूरू : 39.30%

कोकरनाग : 44.13%

कुलगाम : 26.27%

पहलगाम : 48.65%

शंगुस-अनंतनाग पूर्व : 34.78%

बिजबिहाड़ा : 35.00%

जैनपोरा : 34.40%

 

राजौरी जिले में

 

राजोरी : 61.16%

बुद्धल : 54.00%

सुरनकोट : 53.31%

पुंछ हवेली : 56.51%

मेंढर : 53.90%

थानामंडी : 57.72% 

नौशेरा : 58.22%

 

कुल प्रतिशत : 44.41%

 

दोपहर 1 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान दोपहर 1 बजे तक 35.22% हुआ है।

विधानसभा क्षेत्रों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

अनंतनाग जिले में

 

अनंतनाग : 21.19%

अनंतनाग पश्चिम : 24.20%

देवसर : 28.50%

डीएचपोरा : 35.36%

डूरू : 31.89%

कोकरनाग : 34.00%

कुलगाम : 21.27%

पहलगाम : 39.78%

शंगुस-अनंतनाग पूर्व : 27.08%

बिजबिहाड़ा : 27.00%

जैनपोरा : 27.79%

 

राजौरी जिले में

 

राजोरी : 52.74%

बुद्धल : 39.82%

सुरनकोट : 40.72%

पुंछ हवेली : 46.52%

मेंढर : 42.06%

थानामंडी : 46.60% 

नौशेरा : 47.31%

 

कुल प्रतिशत : 35.22%

 

 

विवाद दौरान महिला सहित 4 घायल

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान चल रहा है। इस दौरान खबर सामने आ रही है कि वोटिंग करते समय मतदान केंद्र पर लड़ाई शुरू हो गई। इस झगड़े में 4 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि पुंछ के शाहपुर के मतदान केंद्र में उक्त विवाद हुआ है।

 

महबूबा मुफ्ती ने डाला वोट

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी सीट पर सुबह से मतदान हो रहा है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बिजबिहाड़ा में धरना खत्म कर अपना वोट डाला है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि दरअसल धरने के बाद उनके गिरफ्तार किए गए कुछ कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया है और अन्य कार्यकर्ताओं को भी रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि दरअसल ये बीजेपी की उनके कार्यकर्ताओं को डरा-धमका कर उन्हें वोट देने से रोकने की कोशिश है। ये लोग घबरा गए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर महबूबा मुफ्ती संसद में पहुंच गईं तो वह उनके झूठ का पर्दाफाश कर देंगी।

PunjabKesari

 

सुबह 11 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक अनंतनाग-राजौरी सीट पर 23.11% मतदान हुआ है।

विधानसभा क्षेत्रों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

अनंतनाग जिले में

 

अनंतनाग : 13.80%

अनंतनाग पश्चिम : 16.18%

देवसर : 18.70%

डीएचपोरा : 22.00%

डूरू : 20.85%

कोकरनाग : 10.31%

कुलगाम : 13.94%

पहलगाम : 26.68%

शंगुस-अनंतनाग पूर्व : 16.99%

बिजबिहाड़ा : 18.00%

जैनपोरा : 19.30%

 

राजौरी जिले में

 

राजोरी : 34.63%

बुद्धल : 26.14%

सुरनकोट : 24.62%

पुंछ हवेली : 30.89%

मेंढर : 28.00%

थानामंडी : 29.92% 

नौशेरा : 30.29%

 

कुल प्रतिशत : 23.11%

 

मतदान दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि मतदान करने दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मतदान करते समय 60 वर्षीय मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल घनी निवासी राजौरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।

 

सुबह 9 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक 8.89% मतदान हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने लंबेड़ी पोलिंग स्टेशन में अपना वोट डाला।

विधानसभा क्षेत्रों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

अनंतनाग जिले में

 

अनंतनाग : 6.00%

अनंतनाग पश्चिम : 6.79%

देवसर : 8.11%

डीएचपोरा : 9.00%

डूरू : 8.40%

कोकरनाग : 10.31%

कुलगाम : 5.31%

पहलगाम : 10.98%

शंगुस-अनंतनाग पूर्व : 7.03%

बिजबिहाड़ा : 6.04%

जैनपोरा : 8.35%

 

राजौरी जिले में

 

राजोरी : 9.00%

बुद्धल : 10.81%

सुरनकोट : 7.30%

पुंछ हवेली : 11.98%

मेंढर : 11.10%

थानामंडी : 11.32% 

नौशेरा : 12.52%

 

कुल प्रतिशत : 8.80%

 

धरने पर बैठीं महबूबा मुफ्ती

इस बीच खबर सामने आ रही है कि बिजबिहाड़ा में पी.डी.पी. की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले पुलिस थानों में रिपोर्ट करने के लिए कहा जा रहा है। इतना ही नहीं उनके कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लिया गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का भी बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पी.डी.पी. के जिन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है उनके द्वारा चुनावों में कानून बिगाड़ने की कोशिश की जानी थी इसलिए सावधानी बरतते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है ताकि चुनाव अमन और शांति से संपन्न हो सकें।

 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया है। बता दें कि इस सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। जम्मू-कश्मीर में 2024 के लोकसभा चुनाव की आखिरी चुनावी जंग के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन क्षेत्र के कुछ इलाकों में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े देखे गए। यह निर्वाचन क्षेत्र कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां और राजौरी के पांच जिलों में 18 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होने वाला है।

इस निर्वाचन क्षेत्र में 18.36 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 500 से अधिक शतायु लोग शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में पात्र मतदाताओं की संख्या 18,36,576 है, जिसमें 9,33,647 पुरुष, 9,02,902 महिलाएं और 27 तृतीय लिंग श्रेणी के मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि करीब 18,000 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। चुनाव आयोग ने अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में 2,338 मतदान केंद्र बनाए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी समेत चार चुनाव कर्मचारी तैनात रहेंगे। कुल मिलाकर रिजर्व समेत 9,000 से अधिक मतदान कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। राजौरी और पुंछ में 19 सीमावर्ती मतदान केंद्र हैं। 17 मतदान केंद्रों ("पिंक" मतदान केंद्र) का प्रबंधन महिलाओं द्वारा किया जाएगा, 15 का संचालन दिव्यांग लोगों द्वारा और 8 का प्रबंध युवाओं द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, 15 "ग्रीन" मतदान केंद्र भी होंगे।

अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी हार के बाद संसद में वापसी की उम्मीद कर रही हैं। मुफ्ती को प्रमुख गुज्जर नेता और पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ अहमद से कड़ी चुनौती मिल रही है, जो नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पार्टी के जफर इकबाल मन्हास पीर पंजाल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन हासिल करने के बाद पीडीपी और एनसी दोनों पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने इस सीट से मोहम्मद सलीम पारे को मैदान में उतारा है। अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान पहले 7 मई को होना था, लेकिन क्षेत्र में खराब मौसम के कारण चुनाव आयोग ने इसे टाल दिया था।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News