Udhampur Accident : बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 15, 20 से अधिक घायल
Monday, Apr 20, 2026-12:21 PM (IST)
उधमपुर: जम्मू के उधमपुर में एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर के रामनगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई। खगोते इलाके के पास घटे हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रामनगर-उधमपुर हाईवे पर बस अचानक बेकाबू होकर गिर गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है जबकि 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, बचाव दल और एंबुलेंस पहुंच गई है। मौके पर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मौत के आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
