Samba पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला ड्रग तस्कर, हेरोइन बरामद, जांच शुरू

4/26/2024 5:18:32 PM

सांबा (अजय): ड्रग तस्करों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस स्टेशन सांबा के अधिकार क्षेत्र में एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा महिला के कब्जे से लगभग 71.24 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एस.एस.टी. टीम के साथ पुलिस स्टेशन सांबा की एक पुलिस टीम ने सिडको चौक सांबा में नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान, पंजीकरण संख्या ए.आर.20-9645  बस को जांच के लिए रोका, जो पंजाब से जम्मू आ रही थी। चेकिंग के दौरान, एक महिला यात्री संदिग्ध लग रही थी, जिसकी महिला पुलिस अधिकारी ने तलाशी ली और परिणामस्वरूप उसके कब्जे से लगभग 71.24 ग्राम  हेरोइन  बरामद की।

ये भी पढ़ेंः Jammu Election:महिलाओं के लिए मिसाल बनी सीमा, मतदान कर निभाई जिम्मेदारी

ये भी पढ़ेंः Udhampur: अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई सख्त सजा
               
आरोपी महिला की पहचान पल्लवी कुंसला पत्नी विशाल कुंसला निवासी अमृतसर, पंजाब मौजूद समय भगवती नगर, जिला जम्मू के रूप में की गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और तस्करी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सांबा में धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला एफआईआर संख्या 115/2024 दर्ज किया गया है और इस केस से संबंधी और जानकारी हासिल करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News