Jammu में सुरक्षा गार्ड के हथियार से चली गोली, मौके पर एक को लगी

3/6/2024 2:06:44 PM

जम्मू: जम्मू शहर में बुधवार को एक दुर्घटनावश गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार घायल को जी.एम.सी. जम्मू ले जाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के गांधीनगर में एक मेटाडोर में बुधवार सुबह ज्वैलर्स की दुकान में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड के हथियार से गोली चल पड़ी, इस घटना से गोली एक व्यक्ति के बाजू को छूकर निकल गई, जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस टीम को दी गई।

घायल को इलाज के लिए जी.एम.सी. जम्मू ले जाया गया है। पता चला है कि घायल जम्मू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ंः- Jammu-Kashmir: अब इन नेताओं ने थामा BJP का दामन, पार्टी ने किया जोरदार स्वागत


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News