Jammu में योग दिवस की धूम, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को दिया संदेश
Sunday, Jun 21, 2026-12:44 PM (IST)
जम्मू (संजीव दुबे): जम्मू के गांधीनगर महिला कॉलेज जम्मू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मंडलायुक्त रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। सामुहिक योग कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास करवाए गए। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए योग के महत्व को समझा और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने के संदेश के साथ हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
