Pir Panjal: योग दिवस पर एकता की मिसाल, सेना व स्थानीय समुदाय ने दिया संदेश
Sunday, Jun 21, 2026-02:37 PM (IST)
पीर पंजाल ( दिनेश ठाकुर ) : पूरे जम्मू-कश्मीर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। जिसके चलते पीर पंजाल क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की 60 आरआर नागा यूनिट द्वारा विभिन्न स्थानों, विशेषकर ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय गुज्जर एवं बकरवाल समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेना के जवानों के साथ योगाभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया। यह आयोजन भारतीय सेना और स्थानीय समुदाय के बीच मजबूत संबंधों, आपसी विश्वास एवं सहयोग का प्रतीक रहा।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
