Heat wave के चलते J&K में Yellow Alert, जानें कब मिलेगी राहत !
Monday, Jun 09, 2025-03:14 PM (IST)

जम्मू : बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में तापमान बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते तापमान और गर्मी के कहर से हर कोई बेहाल है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए 9 जून से लेकर आने वाले कुछ दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और लोगों को अत्यधिक गर्मी से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
गर्मी का प्रकोप पूरे जम्मू-कश्मीर में दिख रहा है, लेकिन जम्मू संभाग ज्यादा तप रहा है। दोपहर को जम्मू का पारा 42 डिग्री के पार हो जाता है। तेज धूप और हीट वेव से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहते हैं। इस कारण बाजारों में चहल-पहल कम हो रही है। एक तो भीषण गर्मी से लोग दिन भर परेशान रहे ऊपर से बिजली की आंख मिचौली ने लोगों के लिए और परेशानियां बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ेंः J&K: विमान यात्रियों में गजब का जुनून ! Pilot के घोषणा करते ही Photo लेने की मचने लगी होड़
हीट वेव के कारण चेहरे झुलसते महसूस हुए। गर्मी में चारों तरफ लोगों का बुरा हाल रहा। गर्मी व हीट वेव के कारण दो पहिया वाहन चालकों व राहगीरों को कपड़े से मुंह को ढांपे देखा गया। गर्मी के चलते कई लोगों ने गन्ने के जूस के अलावा शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए अन्य हर विकल्पों का सहारा लिया।
वहीं, रविवार की छुट्टी होने और गर्मी के चलते शहर से गुजरने वाली रणवीर नहर में लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। नहर में लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए डुबकियां लगाईं। कई बच्चों को नहाते व मस्ती करते देखा गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here