आखिर क्यों सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी? Akhnoor में प्रदर्शन से मचा हड़कंप
Thursday, Jun 04, 2026-03:20 PM (IST)
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : अखनूर नगर समिति में सफाई कर्मचारियों का गुस्सा उस समय खुलकर सामने आया जब यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां अखनूर नगर समिति में सफाई कर्मचारियों की यूनियन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन, सुविधाओं और अन्य जरूरी मांगों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
