Samba में हड़कंप.... आसमान से गिरी संदिग्ध वस्तु ने लोगों के उड़ाए होश, सुरक्षा एजेंसियां हुईं Alert!
Sunday, May 31, 2026-03:44 PM (IST)
सांबा ( दिनेश ठाकुर ) : सांबा के डेरा (नडाला) गांव में तब हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक पीले और सफेद रंग की वस्तु देखी। बता दें कि यह एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा था जिस पर "PIA" लिखा हुआ था, जिसके बाद संबंधित सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज लगभग 11.15 बजे, नियमित निगरानी के दौरान, डेरा (नडाला) गांव के क्षेत्र में पीले और सफेद रंग का एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला, जिस पर "PIA" लिखा हुआ था। यह वस्तु गांव के आस-पास के इलाके में पड़ी हुई मिली, जिसकी बाद में संबंधित कर्मियों द्वारा जांच की गई। वस्तु के मिलने के समय आस-पास के क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध हलचल या गतिविधि नहीं देखी गई। एहतियाती उपाय के तौर पर स्थानीय परिवेश पर भी निगरानी रखी गई। उक्त वस्तु के मूल और उद्देश्य के संबंध में आगे की पुष्टि और आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
