Weather Update: जम्मू में पारा लुढ़का, Kashmir के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार, पढ़ें...
Friday, Feb 13, 2026-01:35 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू संभाग में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, जिसके कुछ देर बाद सूर्य के दर्शन हुए। हालांकि आसमान में हल्के बादल बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जो ठंडक में बढ़ोतरी का संकेत देता है। कश्मीर संभाग के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में आज हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
13 से 14 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन 16 फरवरी की शाम से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 17 फरवरी को भी जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है। जम्मू और श्रीनगर दोनों संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और जम्मू का 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है।
मौसम विभाग ने खराब मौसम की स्थिति में हाईवे पर यात्रा करने वालों को संबंधित एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में फिसलन और हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए आम जनता को वहां न जाने की अपील की गई है। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
