Weather : Jammu में बादल छाने से तापमान में आई गिरावट, जानें अगले 24 घंटों के मौसम का हाल

Friday, Jun 21, 2024-07:35 PM (IST)

जम्मू : कई दिनों से लगातार गर्मी व तेज धूप का सामना कर रहें जम्मू वासियों ने शुक्रवार को मौसम सुहावना होने से राहत की सांस ली। आसमान में बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलते जम्मू में मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हो गया। ऐसे में लोगों ने मौसम का खूब मजा लिया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के तापमान में सामान्य से पूरे 10 डिग्री और जम्मू में तापमान सामान्य से पूरे 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढे़ंः नियंत्रण खोने से टैम्पो ट्रैवलर व ट्रक की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू में हल्के बादल छाए रहने और श्रीनगर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन इसके बाद बादलों ने सूर्य देव को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में पूरा दिन ही बीच-बीच में धूप-छांव की आंखमिचोली चलती रही। तापमान में कमी होने के कारण लोगों को गर्मी व तेज धूप से काफी हद तक राहत मिली। लोगों को बाजारों व पार्कों में घूमते देखा गया। विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News