जम्मू में बदला मौसम का मिजाज, काले बादल छाए, बारिश के आसार

Friday, Mar 20, 2026-08:57 PM (IST)

जम्मू (रोशनी): जम्मू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। शुक्रवार शाम को अचानक आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में बिजली की जोरदार गरज भी सुनाई दी।

मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवाओं और गरज-चमक के कारण बाजारों में मौजूद लोग जल्दबाजी में अपने घरों की ओर लौटते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही, कुछ जगहों पर तेज आंधी भी चल सकती है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News