Kishtwar के जंगल में लगी आग, आसमान में छाए काले धुएं के बादल

Saturday, Apr 25, 2026-10:23 AM (IST)

किश्तवाड़(अजय): किश्तवाड़ के जंगल में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ के पाडर की पहाड़ियों में ज़ोरदार धमाका सुनाई दिया। इस जोरदार धमाके के बाद जंगल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार जंगल में आग लगने के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवाद की पहाड़ी में अचानक धमाके की आवाज आई जिसके तुरंत बाद ही जंगल में आग लग गई। पूरे आसमान में काले धुएं के बादल फैलने लगे। इसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वी.डी.जी., स्थानीय लोग और सेना मौके के लिए रवाना हो गईं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News