महिला के साथ मारपीट का Video हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

6/22/2024 6:55:28 PM

आरएसपुरा ( मुकेश ) : सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा के गांव फ्लोरा में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला के भतीजे ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। जैसे ही वह वीडियो वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । इस मारपीट में महिला को काफी चोटें आई हैं, जिसे तुरंत ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः Breaking News : उरी में Encounter,सुरक्षा बलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

पीड़ित महिला की पहचान गुरुदेव कौर पत्नी स्वर्गीय सुरजीत सिंह उम्र 65 साल के तौर पर हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जैसे ही महिला अपने खेतों में पहुंची तो आरोपी प्रवीलीन सिंह ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में अपलोड हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं महिला जिसने यह वीडियो बनाया है पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News