अमेरिकी राजदूत ने CM उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात, जानें क्या बोले SergioGor
Wednesday, Aug 19, 2026-04:45 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : भारत में अमेरिकी राजदूत SergioGor ने बुधवार को श्रीनगर पहुंच चुके हैं, यहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने और उनकी प्राथमिकताओं के बारे में और जानने का मौका पाकर उन्हें खुशी हुई। गोर ने लिखा, "हमने आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और ऐसे मौके पैदा करने के तरीकों पर चर्चा की जिनसे हमारे दोनों देशों को फायदा हो।" यह मुलाकात जम्मू-कश्मीर और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की चल रही कोशिशों के बीच हुई है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर्यटन, हस्तशिल्प, आईटी और रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) के क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर की संभावनाओं को उजागर करते रहे हैं और इस क्षेत्र के लिए ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय निवेश और सहयोग की कोशिश कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
