Jammu में दो कारों की टक्कर के बाद जमकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
Wednesday, Jun 10, 2026-03:07 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो कारें आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना जम्मू यूनिवर्सिटी के बैक साइड क्षेत्र में हुई, जो पुलिस थाना बहु फोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा गलती किस पक्ष की थी। पुलिस आसपास के लोगों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
