J&K के इस इलाके में फिर दिखे 2 संदिग्ध, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया Search Operation
Wednesday, Mar 04, 2026-06:56 PM (IST)
मढ़ीन/नगरी (प्रदीप): बुधवार सुबह नगरी क्षेत्र के गांव जगाई में एक बार फिर दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे गांव के साथ लगते खेतों में रहने वाले एक परिवार की महिला ने अपने घर के बाहर दो संदिग्धों को देखा।
महिला ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। अंधेरा होने के कारण वह यह नहीं देख पाई कि उनके पास कोई हथियार या पिट्ठू बैग था या नहीं। महिला द्वारा दी गई सूचना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। साथ ही महिला से भी विस्तृत जानकारी ली गई।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी जगाई गांव से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर दो से तीन संदिग्धों को देखने की सूचना मिली थी। उस समय भी एक महिला ने दो संदिग्धों को देखने की बात कही थी, जबकि एक पुरुष ने तीन संदिग्धों को देखने का दावा किया था। उस दौरान भी सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।
हालांकि अब तक किसी भी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
