J&K: नेशनल हाईवे पर आमने-सामने टक्कर में पलटा ट्रक, घंटों बाधित रहा यातायात
Friday, Feb 13, 2026-05:45 PM (IST)
सांबा (अजय): सांबा शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर केहली मंडी के पास तड़के सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि दूसरे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में एक ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं। मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक के पलटने से केहली मंडी की ओर जाने वाला रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यातायात को सामान्य करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
