J&K में विकास को लगेंगे पंख, इलाके में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

Friday, Jul 10, 2026-02:38 PM (IST)

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  आज नगर समिति अखनूर के विभिन्न क्षेत्रों में गलियों, नालियों, सड़कों, सुरक्षा दीवारों, आयरन ग्रेटिंग एवं अन्य संबद्ध विकास कार्यों के लिए (लगभग ₹4 करोड़ 96 लाख) की लागत वाली परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह परियोजना डिजास्टर मैनेजमेंट स्कीम (SASCI) के तहत क्रियान्वित की जाएगी। 

शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन अखनूर के निर्दोष चौक में किया गया। इस अवसर पर श्री कपिल शर्मा (JKAS), निदेशक, अर्बन लोकल बॉडीज़, जम्मू सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस परियोजना के अंतर्गत नगर समिति अखनूर के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। गलियों और सड़कों की मुरम्मत एवं निर्माण, नालियों के सुधार, सुरक्षा दीवारों और आयरन ग्रेटिंग जैसे कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बरसात एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होने वाली समस्याओं में भी कमी आएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News