Vande Bharat में सफर होगा और भी खास, यात्रियों के लिए शुरू की गई नई सुविधा, पढ़ें...

Saturday, Sep 19, 2026-05:48 PM (IST)

जम्मू  ( तनवीर ) :   यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक रोचक एवं समृद्ध बनाने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-  नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22477/22478) में प्रीमियम द्विभाषी लाइफस्टाइल एवं ट्रैवल मैगज़ीन ‘ट्रैवल भारत’ का शुभारंभ किया गया है। ‘ट्रैवल भारत’ पत्रिका का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। यह पत्रिका नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान एक आकर्षक पठन अनुभव प्रदान कर रही है।

इस पहल के बारे में ‘ट्रैवल भारत’ के बारे में मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू विवेक कुमार ने बताया, "कि इस प्रकाशन का उद्देश्य एक ऐसी पत्रिका तैयार करना था, जो न केवल यात्रा के दौरान पढ़ी जाए, बल्कि यात्रियों को भारत के विभिन्न स्थलों की खोज के लिए भी प्रेरित करे।"

उन्होंने कहा, “यात्रा केवल गंतव्य तक पहुंचने के बारे में नहीं है, बल्कि यह रास्ते में नए विचारों, स्थानों, लोगों और कहानियों की खोज के बारे में भी है। ‘ट्रैवल भारत’ के माध्यम से हम यात्रियों के लिए यात्रा को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बनाना चाहते हैं।”

यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News