काम पर जा रहे ट्रैक्टर चालक के साथ दर्दनाक हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौ%त

Tuesday, Aug 27, 2024-01:07 PM (IST)

पुंछ(धनुज): मंगलवार सुबह पुंछ जिला मुख्यालय के बाहरी क्षेत्र दलान गांव में हुए एक दर्दनाक ट्रैक्टर हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गम की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें :  Ramban Cloud Burst Update : इतने लोग अभी भी लापता, 2 युवकों के श%व बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव दिग्वार निवासी 22 वर्षीय मंज़ूर हुस्सैन पुत्र मुदसिर हुस्सैन दलान क्षेत्र में अपना ट्रैक्टर लेकर काम पर जा रहा था। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण उसका ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे के बाद फौरन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए चालक को बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत उसे उपचार हेतु पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर : विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व आतंकी और अलगाववादी! बनाई नई पार्टी

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News