Amarnath Yatra से पहले E-Auto चालकों का विरोध, प्रशासन को दी चेतावनी
Friday, Jun 26, 2026-05:21 PM (IST)
जम्मू(संजीव दुबे/तनवीर): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 3 जुलाई 2026 से आगामी श्री अमरनाथ यात्रा से पहले प्रशासन द्वारा ई-ऑटो के लिए किराया निर्धारित किए जाने के फैसले का ई-ऑटो चालकों ने कड़ा विरोध किया है। चालकों का कहना है कि तय किया गया किराया उनकी आय और बढ़ते परिचालन खर्चों के अनुरूप नहीं है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
ई-ऑटो चालकों ने प्रशासन से किराया निर्धारण पर पुनर्विचार करने और उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे अपने परिवारों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
चालकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से बातचीत के माध्यम से उचित समाधान निकालने की मांग की है, ताकि अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों और चालकों दोनों के हित सुरक्षित रह सकें।
श्री माता वैष्णो देवी ई-ऑटो यूनियन के अध्यक्ष गौरव कपूर का कहना है कि ट्रांसपोर्ट विभाग तत्काल नई रेट लिस्ट वापिस ले और यूनियन को विश्वास में लेकर संशोधित रेट लिस्ट जारी करे l ऐसा न होने पर इलेक्ट्रिक ऑटो चालक परिवार सहित आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
