गर्मियों में भी 'लाल' नहीं हुआ टमाटर! ₹30 किलो तक गिरे दाम
Monday, Apr 13, 2026-06:56 PM (IST)
जम्मू डेस्क : आमतौर पर गर्मियों में टमाटर महंगा हो जाता है, लेकिन इस बार इसके दाम गिर गए हैं। अगर हम जम्मू की बात करें तो यहां पर टमाटर का भाव ₹30 प्रति किलो है। इससे आम जनता को राहत मिली है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण दुबई और सऊदी अरब जैसे देशों को टमाटर नहीं भेजा जा पा रहा है। शिपिंग का खर्चा बढ़ने से सारा माल अब भारत के बाजारों में ही बिक रहा है।
जबकि अगर हम श्रीनगर की बात करें तो यहां पर टमाटर का भाव थोड़ा अधिक है। जानकारी के अनुसार यहां पर टमाटर का भाव 40 से 50 प्रति किलो है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
