J&K: भीषण आग में तीन घर और गौशाला जली, बुजुर्ग व चार मवेशियों की मौत

Sunday, Jan 11, 2026-03:47 PM (IST)

कुपवाड़ा (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कंडी करनाह इलाके में 10 और 11 जनवरी की दरम्यानी रात एक भीषण आग की घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार मवेशी भी जिंदा जल गए। इस आग की घटना में तीन रिहायशी मकान और एक गौशाला पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, आग की चपेट में दानिश अहमद कुरैशी और फारूक अहमद कुरैशी नामक दो सगे भाइयों तथा उनके चचेरे भाई खालिद अहमद कुरैशी के घर आ गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा दानिश अहमद कुरैशी की गौशाला भी आग में जल गई, जिसमें मौजूद चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान खालिद अहमद कुरैशी के पिता अब्दुल मजीद कुरैशी (80) अपने बेटे का घर जलता देख कथित तौर पर बेहोश हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उप-जिला अस्पताल (SDH) तंगधार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही तंगधार फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस, सेना के जवानों तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय रहते किए गए प्रयासों से आग को आसपास की अन्य इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News