Pahalgam Terror attack में आतंकियों की मदद करने वाले आरोपी NIA कोर्ट में पेश, होंगे बड़े खुलासे
Monday, Jun 23, 2025-06:54 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पहलगाम हमले के बाद NIA की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी। कई जगह पर सर्च ऑपरेशन भी चलाए गए आखिरकार NIA को बड़ी कामयाबी मिली।
मिली जानकारी के अनुसार NIA ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया जिन्होंने उन आतंकियों को पनाह दी थी। परवेज अहमद और बशीर अहमद को गिरफ्तार करने के बाद आज जम्मू में NIA की कोर्ट में पेश किया और रिमांड की बात रखी है। इस मामले में गहराई से पूछताछ होगी, जिसके बाद कई तरह के खुलासे हो सकते हैं। अब देखना होगा कि, इसके साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को पकड़ने में कितनी कामयाबी जल्दी मिलती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here