Jammu Kashmir: कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी पर हमला, माहौल तनावपूर्ण

Tuesday, Mar 03, 2026-02:04 PM (IST)

हीरानगर (लोकेश): कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों पर हमला होने की खबर सामने आई है। हीरानगर नगर क्षेत्र के फ्लाईओवर के नीचे लगे खोखों को हटाने के लिए मंगलवार को म्युनिसिपल टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू करने की कोशिश की, वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। 

देखते ही देखते माहौल गरमा गया और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यदि अतिक्रमण हटाया जाएगा तो सभी खोखों पर समान रूप से कार्रवाई की जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर टूटेंगे तो सारे खोखे टूटेंगे, एक-दो को टारगेट नहीं किया जाएगा। लोगों ने आरोप लगाया कि चुनिंदा दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है, जो सरासर गलत है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News