जिंदगी की जंग हारी रफिया बानो: मौ/त से पहले की वीडियो हुई Viral, किए बड़े खुलासे

Thursday, Feb 26, 2026-05:41 PM (IST)

जम्मू डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू के गंग्याल स्थित राजीव गांधी पार्क में कुछ दिन पहले चाकू से हमले का शिकार हुई 32 वर्षीय रफिया बानो ने इलाज के दौरान जीएमसी अस्पताल जम्मू में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल रफिया ने आखिरी सांसों तक अपनी आपबीती सुनाई और घटना से जुड़े अहम बयान दिए, जो अब सामने आ रहे हैं।

मृतका के पति आरिफ जमाल ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का बयान मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रफिया ने आरोपी अमरजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में रफिया कहती दिखाई दे रही है कि वह आरोपी की बात मानने के लिए तैयार थी। उसने आरोपी से शादी करने तक की बात मान ली थी और उसे पैसे जल्द लौटाने का भरोसा भी दिया था। वह सिर्फ इतना चाहती थी कि आरोपी उसे और उसके बच्चों को नुकसान न पहुंचाए। रफिया के मुताबिक आरोपी के सिर पर खून सवार था। उसने धमकी दी थी कि वह उसके बच्चों को नहीं छोड़ेगा और पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।

पति आरिफ जमाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी पिछले तीन साल से उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। इस बारे में कई बार पुलिस में शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। परिवार का आरोप है कि पार्क में आरोपी ने रफिया की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News