किश्तवाड़ में तीसरा आतंकी भी ढेर! सेना का ऑपरेशन लगातार जारी

Sunday, Feb 22, 2026-09:32 PM (IST)

किश्तवाड़ (पारुल दुबे): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ऑपरेशन त्राशी-I के दौरान तीसरे आतंकवादी को ढेर कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, व्हाइट नाइट कॉर्प्स की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके में अभियान चलाया। मारे गए आतंकवादी का शव, उसकी बंदूक और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।

सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और पूरी तरह क्षेत्र को आतंकियों से मुक्त कराने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आतंकवादी या अशांति फैलाने वाले को यहां कोई जगह नहीं दी जाएगी।

बता दें कि आज सुबह सेना ने पहले ही दो आतंकियों को मार गिराया था। अब तीसरे आतंकवादी के मारे जाने के बाद इस ऑपरेशन में कुल तीन आतंकियों को नष्ट किया जा चुका है। यह सेना और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News