मंदिरों में भी चोरी करने से नहीं डरते चोर, Rajouri के प्रसिद्ध मंदिर में दूसरी वारदात

Monday, Jun 01, 2026-08:52 PM (IST)

राजौरी ( शिवम ) :   राजौरी जिले के उप-जिला कालाकोट स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध मनमा देवी मंदिर में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। मंदिर में पिछले लगभग डेढ़ माह के भीतर दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पहली घटना करीब डेढ़ माह पूर्व हुई थी, जबकि दूसरी वारदात बीती रात को हुई, जिसमें अज्ञात चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 

मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में संदिग्ध गतिविधियां भी कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News