जम्मू में चोरों का आतंक, घर से उड़ाए लाखों के गहने

Monday, Mar 18, 2024-09:33 AM (IST)

जम्मू: गांधी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार नई बस्ती में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी मोहिन्द्र पाल द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि अज्ञात चोरों ने 20 जनवरी को उनके घर से सोने के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News