विधानसभा में निजीकरण का मुद्दा गरमाया, PDP विधायक वाहिद परा के बयान से सदन में हंगामा

Monday, Feb 09, 2026-03:45 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :    जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में चल रही विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब पीडीपी विधायक वाहिद अहमद परा ने सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को घेरा।

सदन में बोलते हुए वाहिद अहमद परा ने आरोप लगाया कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जो धन खर्च किया जा रहा है, वह सरकारी संसाधनों से नहीं बल्कि निजी कंपनियों से लिए गए ऋण के माध्यम से जुटाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फंडिंग से प्रदेश की सड़कें, स्कूल और अन्य बुनियादी ढांचे पर भविष्य में निजी कंपनियों का नियंत्रण हो सकता है।

परा ने आशंका जताई कि जिस तरह देश में एयर इंडिया का निजीकरण किया गया और रेलवे स्टेशनों व हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपा गया, उसी तरह जम्मू-कश्मीर के बुनियादी ढांचे का भी निजीकरण किया जा सकता है, जो प्रदेश के हित में खतरनाक साबित होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News