जौहरी के घर में घुसे चोर का कारनामा, घर वालों की मौजूदगी में लाखों के गहने किए चोरी

Friday, Aug 23, 2024-01:46 PM (IST)

जम्मू: गांधी नगर में सक्रिय चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि चोर एक घर में घुस कर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में लाखों के गहने लेकर फरार हो गया।  इस दौरान परिवार के सदस्यों ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, परन्तु वह धक्का-मुक्की के बाद फरार हो गया। सूत्रों की मानें तो यह घर जम्मू के प्रसिद्ध ज्यूलर का है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : Maa Vaishno Devi के भक्तों के लिए खुशखबरी, श्राइन बोर्ड ने कर दिया बड़ा ऐलान

जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने बताया कि जम्मू के पौष क्षेत्र गांधी नगर ग्रीन बैल्ट पार्क में स्थित उनके घर में चोर रात करीब 10 बजे घुसा और लगभग 3 लाख रुपए के गहने चुरा लिए। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने चोर को देखते ही उसे पकड़ने का प्रयास किया, परन्तु चोर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद कुछ समय हुई धक्का-मुक्की के बाद चोर मौके से फरार हो गया। सारी वारदात घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। चोर का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इस चोर को पकड़ पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ेंः  J&K: जिला में लेबर यूनियन का प्रदर्शन, लेबर विभाग पर लगाए गम्भीर आरोप


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News