जम्मू पुलिस ने महज 24 घंटों में चोरी का मामला सुलझाया, सोने के गहनों समेत आरोपी काबू
Friday, Mar 06, 2026-10:12 PM (IST)
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू पुलिस के दक्षिण ज़ोन ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घर में हुई चोरी के एक मामले को महज़ 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुए सोने के गहने भी बरामद कर लिए।
जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 को पुलिस पोस्ट फल्लियां मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस पोस्ट फल्लियां मंडल के ICPP के प्रभारी पीएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। यह कार्रवाई एसएचओ थाना सतवारी, एसडीपीओ सिटी साउथ और एसपी सिटी साउथ की निगरानी में की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी गणेशु चक, तहसील मंडल, जिला जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुआ सामान, जिसमें एक जोड़ी सोने के कंगन और एक सोने की अंगूठी शामिल है, बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई से चोरी का मामला महज़ 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
