जम्मू में फिल्मी स्टाइल चेज़! नाका तोड़कर भागे आरोपी, पुलिस से भिड़े, फिर जो हुआ...

Tuesday, Mar 03, 2026-10:32 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमाना क्षेत्र में पुलिस नाका तोड़कर भागने की कोशिश करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना डोमाना के अधिकार क्षेत्र में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा नियमित नाका चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अखनूर की तरफ से जम्मू की ओर आ रहा एक संदिग्ध ऑटो लोड कैरियर (नंबर JK02CX-6225) को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और पुलिस के इशारे को नजरअंदाज करते हुए नाका तोड़कर फरार होने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और मशीन डोमाना लिंक रोड पर उसे रोक लिया। वाहन रुकवाने के बाद आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें चोट पहुंचाई। इसके बावजूद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।

PunjabKesari

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. मोहम्मद इकबाल, पुत्र गुलाम दीन, निवासी लाले दा बाग
  2. मोहम्मद शकील, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी लाले दा बाग
  3. मोहम्मद शरीफ, पुत्र हाशम दीन, निवासी फ्लोरा, नागबनी

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इन आरोपियों का संबंध अन्य आपराधिक मामलों से तो नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News