राजौरी में अचानक Blast होने से मची भगदड़, आग की चपेट में आए 3 लोग
Sunday, Jun 07, 2026-04:58 PM (IST)
राजौरी ( दिनेश ठाकुर ) : राजौरी जिले के खा गांव में रविवार को तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक LPG सिलेंडर में जोरदार ब्लॉस्ट हुआ। जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के खा गांव में LPG सिलेंडर में आग लगने से यह ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजौरी से GMC जम्मू रेफर किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
