Samba में सख्ती की शुरुआत, उल्लंघन करने वालों पर गिरेगी गाज, पढ़ें पूरी खबर...
Thursday, Feb 12, 2026-06:25 PM (IST)
सांबा (अजय) : सांबा शहर में लगातार लग रहे यातायात जाम और बढ़ते अवैध अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में वीरवार को DTI विक्रम सिंह और EO जोदराज ने सांबा शहर के मुख्य चौक पर पहुंचकर आम लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को जागरूक किया।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से अतिक्रमण न करें, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अवैध अतिक्रमण या यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ ठोस और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि शहर को जाम मुक्त और सुचारु यातायात व्यवस्था वाला बनाने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
